क्या आपको पता है आभा स्वास्थ्य कार्ड क्या है? आप इसे प्राप्त कर सकते हैं? हम सभी एक डिजिटल युग में रह रहे हैं| यहाँ हर चीज सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर है | लेकिन आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो समस्या स्वस्थ समस्याओं का लाभ उठाने के लिए डिजिटल प्रणाली से अनजान है |
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
लोगों को जागरूक करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कदम उठा रही है. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन यानी (ABDM) एक ऐसी पहल है जिसके माध्यम से सरकार आम जनता को बहुत सारे स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया करवा रही है |
इसमें सबसे अहम् भूमिका है आभा कार्ड की | आभा कार्ड आपका अपना स्वास्थ्य पहचान कार्ड है | इस कार्ड पर 14 अंकों की संख्या लिखी होती है जो आपके स्वास्थ्य आईडी होती है | हर नागरिक के लिए यह संख्या विशेष होती है|
आभा कार्ड के माध्यम से आप अपना हर प्रकार का स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज़ सुरक्षित रख सकते हैं | अब आपको किसी भी स्वास्थ्य दस्तावेज के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है |
आभा कार्ड से आप कभी भी और कहीं भी अपना स्वास्थ्य दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं | साथ ही इन दस्तावेजों को इन दस्तावेजों को अपनी सहमति से किसी भी डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी के साथ साझा कर सकते हैं | इसको हम एक उदाहरण के तौर पर भी समझ सकते हैं | मान लीजिए आपको कोई पेट संबंधी कोई समस्या है | आप ऑफिस में है और किसी दिन अचानक आपको दर्द होता है | ऐसी स्थिति में आप घर नहीं जा सकते हैं |
अब आपको तुरंत अस्पताल जाना पड़ेगा | ऐसी स्थिति में अगर आपके पास अपने पुराने दस्तावेज होंगे तो डॉक्टर को आपका रोग समझने में आसानी होगी और आपका इलाज सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा अन्यथा डॉक्टर को हर एक चीज को समझने के लिए समय चाहिए होगा |
आभा कार्ड बनाएं कैसे
अब बात आती है आभा कार्ड बनाएं कैसे? यह बहुत ही आसान है | अगर आप भी अंजान हैं की आभा कार्ड कैसे बनायें, तो दिए गए स्टेप्स का पालन करें
- आप प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर जाएं |
- आरोग्य वन ऐप डाउनलोड करें |
- आधार कार्ड या मोबाइल नंबर के माध्यम से आप अपना आभा बनाएं |
- बस आपका आभा कार्ड बन के तैयार हो गया |
कुछ ही क्लिक में आपका आभा कार्ड बन जाएगा | आप इस कार्ड को आप डाउनलोड कर सकते हैं.
आभा कार्ड के फायदे
- सभी स्वास्थ्य दस्तावेज़ों को एक जगह रखा जा सकता है जिससे हम कहीं भी और कभी भी एक्सेस कर सकते हैं |
- ओपीडी कंसल्टेशन के लिए लाइन में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है | आप ऑनलाइन अपना टोकन ले सकते हैं |
- स्वास्थ्य दस्तावेज को डॉक्टर के साथ आसानी से और अपनी सहमति से साझा कर सकते हैं |
- कई बार जल्दी-जल्दी में हमारा गलत नाम या एड्रेस रजिस्टर हो जाता है लेकिन आभा के माध्यम से सटीक डिटेल ही भरी जाएगी |
निष्कर्ष
डिजिटल युग में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत आभा कार्ड ने इस दिशा में एक अहम कदम उठाया है। आभा कार्ड के माध्यम से नागरिक अपने सभी स्वास्थ्य दस्तावेज़ों को डिजिटल रूप से सुरक्षित और सुलभ बना सकते हैं, जिससे चिकित्सा सेवाएं और भी आसान और सुचारू हो जाती हैं।
इसके साथ ही, ओपीडी कंसल्टेशन से लेकर दस्तावेज़ साझा करने तक की प्रक्रिया भी सरल हो गई है। आभा कार्ड न केवल समय बचाता है, बल्कि चिकित्सा सेवाओं को अधिक सटीक और प्रभावी बनाता है। उम्मीद करते हैं अब आप समझ पाए होंगे कि आभा स्वास्थ्य कार्ड क्या है? आप इसे प्राप्त कर सकते हैं? अगर कोई प्रश्न हो, तो बेझिझक हमे संपर्क करे।

Comments are closed.